कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा (मैहरीं) में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ बौद्धिक व मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए मुख्याध्यापिका सुमन चंदेल एवं स्टाफ सचिव अनूप शर्मा ने बताया कि पांच राउंड की प्रतियोगिता के बाद दीक्षित ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल एवं वंशिका शर्मा को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक बीएल धर्माणी ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने लक्ष्य को सामने रखकर कड़ी मेहनत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि परिश्रमी व्यक्ति हर कठिनाई को पार करने की क्षमता रखता है। उन्होंने रास्ता भटकाने वाले लोगों से सावधान रहने की भी सलाह दी।
इससे पूर्व मुख्याध्यापिका के साथ ही गणित शिक्षिका निशा भारद्वाज, विज्ञान की नीलम कुमारी, अंग्रेजी के अनूप शर्मा, हिंदी की सपना कुमारी, आईटी की बंदना व संस्कृत की सुरेखा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अल्पना ठाकुर, आशा कुमारी, रीता शर्मा, रीतिका धीमान, आरती शर्मा, नीलम शर्मा, बंदना मौदगिल आदि भी उपस्थित थीं।
