Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के रामपुर के झाकड़ी पुलिस थाना की टीम ने 6 युवकों को 62.52 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

डीएसपी रामपुर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झाखड़ी पुलिस थाने की टीम रतनपुर-दोफ्दा सम्पर्क मार्ग पर गश्त पर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने 6 युवकों के कब्जे से 62.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी गांव करैरी, खुशवंत सिंह निवासी गांव व डाकघर धारगौरा, रणवीर कुमार निवासी गांव व डाकघर खनेरी, अनिरुद्ध कायथ निवासी गांव व डाकघर डंसा, लोकेश मेहता निवासी गांव भगवाट डाकघर किन्नू, मनोज कुमार निवासी गांव व डाकघर खनेरी तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!