कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू के मनाली थाना पुलिस टीम ने 2 युवकों को 47 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात शुक्रवार को मनाली थाना की पुलिस टीम मनाली गुरुद्वारा के पास गश्त पर थी।
इसी दौरान सामने से आ रहे 2 युवक पुलिस टीम को सामने देख हड़बड़ा गए। जिस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 47 ग्राम चरस बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान सतीश कुमार और चेतन निवासी सलीहन कुल्लू के तौर में हुई है।
