Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

मरम्मत कार्य के कारण जाहू बस स्टैंड का आधा हिस्सा 19 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि जाहू बस स्टैंड की मरम्मत की बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही थी तथा इसके लिए धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया था।

इस कार्य को तुरंत पूरा करने के लिए उक्त बस स्टैंड के आधे हिस्से को 19 दिसंबर तक बंद किया जा रहा है। जिलाधीश ने वाहन चालकों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!