Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने सोमवार को जिला के विभिन्न खंडों के खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री लोक भवनों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!