Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा ने बताया कि 30 जनवरी 2024 को प्रातः 10:30 बजे रिज मैदान पर शहीदी दिवस मनाया जाएगा।

जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र, शिक्षा विभाग और आईटीआई के स्वयंसेवक कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा रामधुन और भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!