Spread the love

कुल्लू टूडे

निरमंड

निरमंड ब्लॉक के तहत आने वाली ब्रो पंचायत की प्रधान शशि कटोच ने स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की कुल्लू में संपन ही जिला स्तरीय बैठक में आउटर सराज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

शशि कटोच ने आनी विधानसभा में विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित ही पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा और कई मांगों को बैठक में उठाया।

उन्होंने प्रभावित पंचायतों में सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जल विधुत परियोजनाओं से प्राप्त लाडा शेयर राशि को प्रभावित पंचायतों व जोन पंचायतों में होने वाले विकासात्मक कार्यों में दिया जाना है।

शशि कटोच ने बैठक में एसजेवीएनएल रामपुर परियोजना प्रबंधन को प्रभावित पंचायत ब्रो व जगातखाना में अपने वचन के अनुरूप सीवरेज लाइन बिछाने के लिए आवश्यक पग उठाने की मांग को रखा।

उन्होंने कहा की इन दोनों पंचायतों को सिवरेज से जोड़ा जाए। रामपुर हाईडरो प्रोजेक्ट ने अपने आरआर प्लान में सिवरेज की व्यवस्था का वायदा किया है।

इसके अलावा सभी प्रभावित पंचायतों को 1% बिजली उत्पादन और फसलों का मुआवजा जल्द जल्द से दिए जाने की मांग को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया और मुआवजे की राशि को पूरा एक मुश्त में दिए जाने की मांग उठाई।

शशि कटोच ने झाकड़ी बायापास सड़क को क्रांति चौक से बजीर बाबड़ी तक के 3 किमी के बचे हिस्से को पक्का करने का मुद्दा भी उठाया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!