Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला उन के हरोली थाना की पुलिस ने जिला के सलोह में शिव मंदिर में गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी हरोली सुनिप सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि सलोह निवासी विपन कुमार पुत्र विक्रमजीत ने 2023 में पुलिस थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके रिहायशी मकान के साथ ही उनके परिवार द्वारा शिव मन्दिर बनाया गया है।

मन्दिर की देखरेख वे खुद और उनका परिवार करता है व मन्दिर में गांव के लोग सार्वजनिक तौर पर कई लोग पूजा पाठ के लिए आते है।

विपिन के अनुसार वे रोजाना की तरह 8/10/23 को सुबह करीब 8 बजे मन्दिर गए तो देखा की मन्दिर के बरामदे में रखे दान पात्र मे लगे दोनों ताले टूटे हुए थे।
दान पात्र खोल कर देखा तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी।

टुटे हुए ताले मन्दिर के पीछे रखे कुडेदान में फेंके थे और साथ में ही सरिया (लोहा) की रॉड भी पाया गया।

विपिन के अनुसार मन्दिर का गल्ला तकरीबन 3 महिने से नहीं खोला गया था और इस अवधि में तकरीवन 4 से 5 हजार रुपए तक इक्टठा हो जाता था जो नाम न मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया।

विपिन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की व मंदिर मे लगे कैमरे से एक सदिग्ध की पहचान की जो उक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि वीरवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर मु0आ0 सुनील कुमार के नेतृत्व मे एक टीम ने दौलतपुर मे उक्त चोर को काबू कर लिया व गिरफतार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र मेहर सिंह निवासी वार्ड न0-1 लोअर वढ़ेड़ा तह0 व थाना हरोली जिला ऊना हि0प्र0 व उम्र 23 साल के तौर पर हुई है।

आरोपी की गिरफतारी की पुष्टी उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!