कुल्लू टूडे
कुल्लू
नगर परिषद कुल्लू के कुछ एरिया में 11 केवी सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केवल बिछाने के कार्य के चलते 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू ने कहा कि 11 केवी सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केवल बिछाने के कार्य हेतु दिनाक 21 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक जुडीशियल कॉम्प्लेक्स, ढालपुर नियर शोबला, बीएसएनएल कॉम्प्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, बस स्टैंड, शीतला माता, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शिशामाटी, देवधार, शेता फाट, चामुंडानगर, अप्पर मियां बेहर, आईटीआई, जीएम इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
