Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला युवा अधिकारी
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू सोनिका चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा नासिक महाराष्ट्र में किया गया।

राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ 12जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा कृति हस्तशिल्प मेले का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक द्वारा किया गया। इस हस्तशिल्प मेले में कुल 105 स्टॉल लगाये गये।

जिसमें कुल्लू जिले के स्टॉल में टोपी, मफलर, पट्टू आदि कुल्लू के पारंपरिक परिधानो की प्रदर्शनी लगायी गई। ये मेला सुबह से शाम खास और आम दर्शकों के लिए खुला रहता है।

कुल्लू जिले के स्टॉल को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हर्षणा, रवींद्र द्वारा लगाया गया, पूरे देश भर में कुल्लू ज़िले ने हस्तशिल्प मेले “युवा कृति “में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रतिभागियों को पंद्रह हज़ार का इनाम एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

देश भर से करीब दस हजार युवा राष्ट्रीय युवा उत्सव में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते है।

12-16 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में हस्तशिल्प मेला “युवा कृति” में देश के प्रांतों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के दूरस्त एवं दुर्गम क्षेत्रों से रचनात्मक, कल्पनाशील,सृजनात्मक युवा हस्तशिल्पियों का चयन कर उन्हें अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने तथा विक्रय करने का अवसर प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!