Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

अयोध्या में राम के आने की खुशी हर व्यक्ति को हो रही है की 22 जनवरी को राम आएंगे।

इस त्योहार को और खुशी से मनाने के लिए झंडूता बिलासपुर के प्रिंस कपिल ने भी राम के आने की खुशी में राम भजन मेरे श्री राम बनाया है। जिसे कपिल म्यूजिक स्टूडियो यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दिया है।

प्रिंस कपिल द्वारा गाये गए इस भजन के यू-ट्यूब पर लॉन्च होते ही यह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी खूब वायरल हो रहा है।

इस भजन में उनके छोटे भाई हिमांशु कपिल ने इस गाने का मयूजिक और वीडियो डायरेक्ट किया है।

नीलकंठ आर्ट ने भी इस भजन में अपनी अदाकारी दिखाई है। पंजाब के मशहूर राइटर सतनाम हंस ने इसको लिखा है।

प्रिंस कपिल ने बताया की प्रभु श्री राम के आने की खुशी में यह हमारी छोटी सी हाजरी है।

उन्होंने सभी से इस भजन को पूरा आशिर्वाद देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!