Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर के हरनोड़ा के रोहित ठाकुर को नेहरू युवा केन्द्र संगठन डीएसीवाईपी कार्यसमिति सदस्य में स्थान मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि नए दायित्व को वह ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता भावना सहित बखूबी से निभाएंगे।

रोहित ठाकुर इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा संगठन में प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी निभा रहे है।

इसके उपरांत युवाओं में बेहतर पकड़ रखने में उनके कौशल और अनुभव के आधार पर ही शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि निष्ठा से कार्य करते हुए प्रदेश की युवाओं-युवतियों को नेहरू युवा केन्द्र संगठन से जोड़कर व पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताकर ज्यादा से ज्यादा युव को जोड़ने का काम करेंगे।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समाजिक सेवा एयुवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्ति के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के हरनोड़ा निवासी व प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रोहित ठकुर को जिला सलाहकार समिति डीएसीवाईपी का बतौर सदस्य के लिए नामित किया है।

एनवाइकेएस के महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा ने रोहित ठाकुर को नियुक्ति पत्र भेज कर कर बधाई दी है। उनकीं इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में खुशी का मौहाल है।

उन्होंने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया है।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन गैर छात्र ग्रामीण युवाओं के कल्याण एवं विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्तशासी निकाय है।

यह संगठन वर्तमान में 1.69 लाख ग्राम आधारित युवा मंडलों माध्यम से नामांकित 36.34 लाख से अधिक युवाओं की विशेष रूप से शिक्षा, प्रशिक्षण, जागरूकता, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों का गठन, स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, बचत एवं सहयोग, राष्ट्रीय एकीकरण प्रोत्साहन एवं ग्रामीण खेल के क्षेत्र में आवश्यकताओं को सीधे तौर पर पूर्ति कर रहा है।

संगठन की गतिविधियों का प्रबंधन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री की अध्यक्षता में एक शासी बोर्ड द्वारा किया जाता है।

एक युवा कार्यक्रम संबंधी जिला सलाहकार समिति है जोकि इसे जिले स्तर पर विभिन्न विकास विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय करने तथा इसकी गतिविधियों को विस्तार प्रदान करने में सहयोग करते हैं।

अरसे से राज्य स्तर पर ऐसे ही नेहरू युवा केन्द्र संगठन के एक ढांचे की आवश्यकता महसूस की जाती रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!