कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति जो कबाड़ी का काम करता है, का शव सब्जी मंडी सोलन के पास उसके ढारे में मिला है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।
उन्होंने बताया कि उसकी मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है।
मृतक की पहचान माजिद अली पुत्र लियाकत अली निवासी सहारनपुर बर्तमान पता टैंक रोड सोलन, उम्र 45 वर्ष के तौर पर हुई है।
