कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
नगर के रौड़ा सेक्टर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में रविवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर हिमुडा में चीफ इंजीनियर अंजौरी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
एनएसएस स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि तथा विशिष्ठ अतिथि का भव्य स्वागत किया। अपने संबोंधन में मुख्यातिथि अंजौरी शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इसी स्कूल में पढ़ी हैं तथा आज बतौर मुख्यातिथि आने का अवसर प्राप्त हुआ।
एनएसएस का महत्व समझाते हुए अंजौरी शर्मा ने कहा कि सात दिनों तक यह केवल कोई कार्यक्रम को संपन्न करवाना नहीं है बल्कि इन सात दिनों में विभिन्न एक्टीविटिज में अनुशासनात्मक तरीके से भाग लेकर अच्छी आदतों को अपने जीवन में आत्मसात करना है।
अंजौरी शर्मा ने बच्चों से कहा कि वे किताबों को पढ़ने का शौक अपनाएं ताकि महापुरूषों के जीवन से कुछ न कुछ प्रेरणा मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए जीवन की वास्तविकता का बोध करवाया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की भीतर पनपने वाले शौक को भी वर्तमान में पहचानने की जरूरत है।
पढ़ाई के साथ-साथ यदि कोई बेटी अच्छी गायिका बनने का हुनर रखती है तो उसे उस क्षेत्र में आगे करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
वहीं विशिष्ठ अतिथि विजय कुमार ने बच्चों को अनुशासन में रहकर अपनी रूचि को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। जबकि उन्होंने बच्चों से मोबाईल फोन के सदुपयोग की बात भी की।
कार्यक्रम अधिकारी बिंद्रा और कांता ने एनएसएस शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
जबकि प्रिंसीपल प्रिया पोसवाल ने बच्चों को अनुशासन में रहकर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के बारे में जागरूक किया।
वहीं एसएमसी प्रधान शैफाली दबड़ा ने कहा कि इन सात दिनों में बेटियां हर कार्य में दक्ष हों इसके लिए एसएमसी पूरा सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में शिक्षक वर्ग में प्रमोद चंदेल, राकेश भारद्वाज, राजेश राव, प्रकाश चंद, विकास पुंडीर, हर्ष, सीमा, सुमन लता और लता मौजूद रहे।
