कुल्लू टूडे
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान शुक्रवार आधी रात को देवताओं के एक दर्जन के करीब और दुकानदारों 4 के टेंट आग की भेंट चढ़े थे। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ था।
ऐसे में सेवा भारती कुल्लू आगजनी से प्रभावित हुए लोगों की मदद को आगे आई। और देवताओं और दुकानदारों के प्रत्येक प्रभावित को दो कंबल एक तिरपाल, दो गद्दे, एक राशन किट जिसमें चावल चीनी दाले नमक मसाले और एक टब एक बालटी एक मग दिया।
सेवा भारती के सभी सदस्यों ने इस घटना पर दुख जताया और प्रभावितों को सहानुभूति दी और भगवान से प्रार्थना की की ऐसी घटना अब आगे ना हो।
इस अवसर पर राजीव करीर जिला संघ चालक सौरभ जिला प्रचारक राम अयोध्या सिंह उपाध्यक्ष सेवा भारती डाक्टर रूपा ठाकुर उपाध्यक्ष सेवा भारती कुल्लू भीम कटोच सचिव सेवा भारती व सदस्य सेवा भारती कुल्लू मौजूद रहे।
