Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय धीमान ने बताया कि गोवा में आयोजित हो रहे नेशनल गेम्स 2023 में इशान अख्तर हिमाचल प्रदेश का बतौर कोच एवं टीम मैनेजर प्रतिनिधित्व करेंगे।

गौरतलब है कि इशान अख्तर पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव के रूप में इशान अख्तर ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं।

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी इशान अख्तर हिमाचल प्रदेश स्विमिंग टीम के वरिष्ठ कोच एवं टीम मैनेजर भी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!