Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के लिए बनाए 13 टेंट व 5 दुकानें भीषण आग की चपेट में जलकर राख होने का मामला सामने आया है। वहीं आग को बुझाने का प्रयास कर रहे 2 व्यक्ति भी आग में झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भीषण अग्निकांड की घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे घटित हुई। आग भड़कता देख देवी-देवताओं के टेंटों व साथ मे बनी अस्थायी पुराने जूते की दुकानों से लोग बाहर निकले और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

आधी रात को लगी इस आग से ढालपुर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:30 बजे तक आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही कुछ देवी-देवताओं के सोने व चांदी के आभूषण जलने की भी सूचना है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!