Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के डियारा सेक्टर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर बिलासपुर के अंतर्गत डियारा सेक्टर में गौरव पुत्र धनीराम को परवेज अख्तर उसकी पत्नी व लड़के ने भूमि संबंधी विवाद के कारण किसी लोहे की नुकीली चीज से चोट पहुंचाई है।

जिसे उपचार हेतु उसके परिजन क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले आए थे जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगामी उपचार हेतु एम्स के लिए रेफर करने की सूचना है। इस संदर्भ में वास्तविकता क्या है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के उपरान्त डॉक्टरों ने एम्स को रेफर कर दिया है l घायल युवक एम्स में उपचाराधीन है l

घायल का नाम गौरव शर्मा आयु 28 वर्ष है जोकि धर्मशाला का निवासी है। गौरव शर्मा अपनी माँ चम्पा देवी के साथ अपने ननिहाल आया था।

इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सदर बिलासपुर मदन धीमान ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!