Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एसएसबी, डाक विभाग शिमला, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला की टीम और समाज के सज्जनों ने भरपूर सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. शंकर शरण जी राष्ट्रीय अध्याता भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी रहें।

इनके साथ भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के सचिव, मेहर चंद नेगी, राज्य निदेशक ईरा प्रभात और एसएसबी के कमाडेंट राजेश कुमार व जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। ये यात्रा अंबेडकर चौक से एडवांस स्टडी तक हुई। जिसमें देशभक्ति के गीत देशभक्ति के नारे लगाए गए।

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर एडवांस स्टडी में कार्यक्रम का विधिवत शुभ आरंभ किया गया।

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी ने संस्थान की ओर से वहां उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों व युवाओं का स्वागत किया।

तत्पश्चात देशभक्ति एवं देश रक्षा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया जिसमें कि देश की रक्षा के लिए तत्परता और देशभक्ति राष्ट्रभक्ति के बारे में बताया गया था उसके बाद सभी क्षेत्रों से आई मिट्टी को विभिन्न प्रतिनिधियों व विद्यालयों के छात्रों द्वारा कलश में समाहित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. शंकर शरण जी ने मेरी माटी मेरा देश के ऊपर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है।

इसके लिए अनेकों सैनिकों ने अपनी शहीदी दी है और हमें इस स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए अपने आप को देश के लिए समर्पित करना चाहिए इसके साथ उन्होंने युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की भी अपील की है ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुंदर हो सके।

राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला को बधाई दी एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल इस मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम जिला शिमला के सभी खंडों के साथ साथ पूरे हिमाचल में अच्छे ढंग से आयोजित किया गया हैं इसके उपरांत इस मिट्टी को दिल्ली ले जाया जाना है। वहां पर एक अमृत वाटिका बनाई जायेगी।

इस कार्यक्रम में एसएसबी के 25 जवान, संजौली व कोटशेरा कॉलेज के 55 युवा और विभिन्न स्कूलों के एनएसएस के स्वयंसेवी तथा नेहरू युवा केंद्र शिमला से जुड़े विभिन्न युवा मंडलों के सदस्य भी सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने वहां पर मौजूद सभी पदाधिकारियों व प्रतिभागियों तथा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की टीम का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!