कुल्लू टूडे
कुल्लू
सब-स्टेशन कुल्लू व विद्युत लाइनों की मुरम्मत व रखरखाव के चलते कुल्लू शहर, लगवैली खराहल, सेऊबाग, बबेली, कोलिबेहड आदि क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
वरिष्ठ अधिशाषी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के0 बी0 सब-स्टेशन कुल्लू व विद्युत लाइनों की मुरम्मत व रखरखाव के कारण 22 अक्तूबर 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक समस्त कुल्लू शहर, लगवैली खराहल, सेऊबाग, बबेली. कोलिबेहड आदि क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
