Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश अनिल शर्मा ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है।

इसी कड़ी में 60 कृषि तथा पशु सखियों को मृदा परीक्षण किट “धरती का डॉक्टर” के बारे में 3-3 दिनों का 2 अलग-अलग समूहों में पतंजली के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के बाद ये कृषि तथा पशु सखियाँ गाँव-गाँव में जाकर मृदा की जाँच करेंगी तथा मृदा में जिस भी प्रकार की पोषक तत्वों की कमी है जान पाएंगे व उस कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है उसके बारे में भी इस धरती के डॉक्टर किट के माध्यम से किसानो को बताएंगी।

इस किट के माध्यम से मृदा का पीएच, आर्गेनिक कार्बन, नाईट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाशियम की जाँच की जाएगी जिसकी रिपोर्ट मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किसानो को मौके पर ही दी जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!