कुल्लू टूडे
ऊना
जिला ऊना की हरोली पुलिस ने हरोली के सिंगा से चोरी ट्रैक्टर को वलाचौर,गढशंकर पंजाब से बरामद करने में सफलता हसील की है।
थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली उपमंडल के गांव सिंगा से दिनांक 12-8-23 को रात के अधेरे मे पंजाब से आये चोरो ने रोड पर खडे ट्रैक्टर को चोरी कर पंजाब पहुंचा दिया।
ट्रैक्टर मालिक राजेन्द्र सिंह पुत्र सूरम सिंह ने थाना हरोली मे सूचना दी थी कि दिनांक 12-8-23 को उसने सिंगा रेन शेल्टर के पास अपना ट्रैक्टर न0-HP20C 9398 स्वराज माजदा शाम के समय खडा किया था।
परन्तु अगली सुबह जब वह ट्रैक्टर लेने वहां आया तो ट्रैक्टर गायब पाया। जिसकी तलाश उसने अपने तौर पर की परतु उसका पता न चल सका। पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगामी जांच शुरू की।
कई कैमरों के सीसीटीवी फुटेज व इलैक्ट्रौनिक सर्विलास का सहारा भी लिया। करीब 2 माह तक पुलिस लगातार कैमरो व रूट पर काम करती रही।
अखिर मे पुलिस ने वलाचौर एरिया तक कैमरो की फुटेज से वो इलाका पता कर लिया जहां पर चोरी अंतिम बार ट्रैक्टर लेकर दिखे।
उसके बाद पुलिस ने पंजाब के मुखविरो का सहारा लिया व चोरो की पहचान करना शुरू की।
इसी दौरान जिन चोरो को पकडने हरोली पुलिस लगी थी वह एक लडाई झगडे के केस मे पंजाब पुलिस के हत्थे चढ गये व थाना गढशंकर मे गिरफतार हुये।
हरोली पुलिस ने चोरो से पूछताछ की जिन्होने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पंजाब पुलिस की मदद लेकर हरोली पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद करके मालिक को सौंप दिया है।
हरोली पुलिस अव आरोपियो की कस्टडी ट्रासंफर करवाने मे जुट गई है।
