Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रातः उदयपुर विश्राम में जनसमस्याओं का निपटारा किया।

स्थानीय महिला मण्डल द्वारा उनका पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इसके पश्चात उन्होंने त्रिलोकीनाथ मन्दिर में शीश नवाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

त्रिलोकनाथ में स्थानीय पंचायत के लोगों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि मन्दिर के लिए बड़े सराय भवन का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा जिससे यहां पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र में कई विकास के कार्य किए हैं तथा भविष्य में भी यहां विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। ज़िला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्वागत वक्तव्य दिया।

अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन, अनिल सहगल, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग उपेन्द्र वैद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!