Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट व युवा टूरिज्म क्लब ने वीरवार को एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया व प्रत्येक टीम में दो बच्चे मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में कॉलेज की सीनियर प्रो पवन, प्रो. पदम भी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन व संचालन प्रो. विकास चंदेल ने करवाया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूपल व कृष्णा की जोड़ी ने हासिल किया। जबकि सचिन व बिपाशा की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में टूर एंड ट्रैवल डिपाटर्मेंट के लगभग 30 बच्चे भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कालेज प्राचार्या नीना वासुदेवा व प्रो. विकास चंदेल की देखरेख में किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!