Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा एक कंपनी से बिजली की तार
काट कर चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनेजर सिक्योरिटी यू.टी.सी.एल. कंपनी बागा की शिकायत पर एक अभियोग DT. 01/10/2023 U/S 457,380,411,34 IPC PS BAGGA पंजीकृत थाना बाग़ा किया गया।

जिसका विवरण निम्न है, रात दिनाँक 30 सितम्बर 2023 को कंपनी के स्टोर से बिजली की तार काट कर चोरी करके ले जाने की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारी ने इसे दी।

उस बिजली की तांबे की कटी हुई तार की लम्बाई 12.6 फुट है जो यह तार पांच लेयर की है। इसे पूरा शक है कि कम्पनी की तार को रात के समय किसी ने चोरी कर लिया है।

जो अभियोग में जाँच करके इस तार को चोरी करने वाले आरोपियों सुरजीत कुमार उम्र 42 साल पुत्र लेख राम निवासी गांव व डाकखाना बल्ह चुरानी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, आँचल कुमार उम्र 33 साल पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव धार टटोह डाकखाना टटोह तहसील व जिला सदर बिलासपुर व नरेश कुमार उम्र 29 साल पुत्र रूप लाल निवासी गांव पनाली डाकखाना धार टटोह तहसील सदर बिलासपुर जिला बिलासपुर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है जिन्होंने इस तार को एक कबाड़ी जो जुवेनाइल है, को बेच दिया था।

आरोपियों से चोरीशुदा तार को बरामद कर लिया गया है और इनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मुक़दमा में जाँच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!