Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की बंजार पुलिस की टीम ने 2 युवकों को 99 ग्राम अफीम सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस थाना बंजार की टीम ने बंजार के छेत में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने
एक गाड़ी न0 HP62 D 4646 को प्रक्रियानुसार चैक किया तो उसमें सवार 2 युवकों से 99 ग्राम अफीम बरामद की।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।आगामी कार्रवाई ज़ारी है।

आरोपियों की पहचान वेली राम (32 वर्ष) पुत्र वजारु राम निवासी गांव व डाकघर जाओं तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू व दलीप कुमार (33 वर्ष) पुत्र भुप राम नीयसी गांव व डाकघर मलयाणा तहसील ढली जिला शिमला के तौर पर हुई है।

देशी शराब बरामद

दिनांक 01.10.2023 को पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने गश्त के दौरान पनाशा में मोहन लाल पुत्र स्व. सैन्पी राम निवासी गांव पनाशा डाकघर पोशना तहसील निरमण्ड की दुकान करियाना / होटल से 8 बोतल देशी शराब मार्का ऊना न0 -1 बरामद की है। इस संदर्भ में मोहन लाल के विरुद्ध थाना ब्रौ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!