Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

पुलिस थाना हरोली में आज पुलिस व पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता का आयोजन थाना प्रभारी सुनील साख्यान द्वारा किया गया। जिसमे हरोली थाना के अन्तर्गत आने वाले सभी पैट्रोल पंप धारकों ने शिरकत की।

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वार्ता पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मददेनजर हुई व सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने बताया कि बढ़ रहे क्राईम को मददेनजर रखते हुये सभी पैट्रोल पंपो पर बिना नम्बर गाडियो को पैट्रोल व डीजल न देने कि हिदायत करी गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसा अभियान चलाया जायेगा जिसमे विना हेलमेट दोपहिया वाहनो को पैट्रोल व डीजल न देने वारा निर्णय लिया जायेगा।

थाना प्रभारी ने पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मददेनजर पैट्रोल पंप पर होने वाली घटनाओ बारा विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि कई बार अपराधिक किस्म के व्यक्ति या नशेडी पैट्रोल डीजल डलवाने वाद विना पैसै दिये मौका से फरार हो जाते है।

उन्होंने बताया कि कई बार कुछ क्रिमिनल गैगं पैट्रोल पंप से हथियार की नोक पर कैश छीन के ले जाते है इस तरह के क्राइम से कैसै बचना है के वारे सभी पैट्रोल पंप धारको को जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त पर अच्छे कैमरे नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरे होने से आरोपियो को पकडने मे सहायता मिलती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!