कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू के सौर गांव में बीते दिनों हुई आगजनी की घटना में 2 साल की मासूम आग में झुलस गई थी। जिसकी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिला के सौर गांव में 19 सितंबर को अढाई मंजिला मकान में आग लगने से माता-पिता और बेटी झुलस गए थे।
आग से झुलसी मासूम को कुल्लू अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। जहां उसकी मौत हो गई।
