Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की कुनिहार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में सवार व्यक्ति से 3 किलो 547 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम गश्त पर थी।

उन्होंने बताया कि शाम के समय जब गश्त टीम ने सनोग गाँव के पास सड़क कुनिहार से धर्मपुर पर दाहिने किनारे एक ट्रक न0 HP14D-3373 LP ख़डा था, जिसकी ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव सिंह पुत्र विक्रम सिंह गाँव व डा0 हरिपुर बताया।

शक के आधार पर उपरोक्त ट्रक को पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो चेक करने पर ट्रक के अंदर एक कैरी बैग में रखे प्लास्टिक लिफाफे के अंदर कुल 3 किलो 547 ग्राम चूरा पोस्त (भूक्की) पाया गया।

जिस पर थाना कुनिहार में अभियोग दिनांक 30/9/2023 ND&PS Act के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

आरोपी उपरोक्त को अभियोग में गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!