कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 3 युवकों को 5.63 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
डीएसपी मदन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो अलग अलग मामलों में 3 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पहले मामले में पुलिस टीम रौड़ा सेक्टर में गश्त पर थी। जहां एक युवक को 1.41 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डियारा सेक्टर में प्राथमिक पाठशाला के पास दबिश दी और 2 युवकों को 4.22 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना बिलासपुर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमीर बेग निवासी रौड़ा सेक्टर मकान न. 20, आरिफ मोहम्मद व ईशान घई निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के तौर पर हुई है।
