Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में चक्किमोड़ के पास एक चलते वाहन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि चक्किमोड़ के पास चलते वाहन में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रांभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस मौके पर गई है। छानबीन पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आग किन कारणों से लगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!