Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला हमीरपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की फर्स्ट लैवल चैकिंग 16 सितंबर से आरंभ की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसके बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों को अवगत करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने इन दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से संबंधित हर प्रक्रिया एवं कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इनमें हितधारकों यानि राजनीतिक दलों की उपस्थिति सुनिश्चित करता है।

हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लैवल चैकिंग के दौरान भी पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति बहुत जरूरी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जिला में 16 सितंबर से आरंभ होने वाली फर्स्ट लैवल चैकिंग के दौरान अवश्य उपस्थित रहें।

बैठक में निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्र नाथ शुक्ला ने फर्स्ट लैवल चैकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अंशुल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से होशियार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से रत्न चंद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से प्रताप सिंह के अलावा निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!