Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत नसीम बाला विभाग में 36 वर्षों से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुईं।

नसीम बाला ने 12 जनवरी, 1987 को विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था। अपनी नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर नसीम बाला के सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने नसीम बाला द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से दी गई उनकी सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं।

विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!