कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला की मनाली पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 459 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मनाली की पुलिस टीम बीते दिन शुक्रवार को नवीन पार्किंग, मनाली में गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस का कारोबार करता है और इस समय उसी एरिया में है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और व्यक्ति के कब्जा से 459 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान विशन दास 51 वर्ष पुत्र काली दास निवासी गाँव शरन डाकघर नगर के टूर पर हुई है।
