कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के थर जिला की जरी चौकी पुलिस टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 1.207 किलोग्राम हशीश ऑयल सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में बीते दिन शुक्रवार को पुलिस टीम रायत लिंक सड़क, बराधा में गश्त पर थी।
इसी दौरान सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। जिस पर पुलिस ने शजनक आधार पर उसकी तलाशी लिंट उसके पास 1.207 किलोग्राम हशीश ऑयल बरामद किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जनकर लिया है। आरोपी की पहचान पँच बहादुर 40 वर्ष पुत्र मंगले बहादुर निवासी नेपाल हाल किरयेदार गाँव पाथला डाकघर ज़री के तौर पर हुई है।
