Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कुंभकारी कला में निपुण बिलासपुर स्थित बरठी क्षेत्र के गांव बड़गांव के अरुण गुलेरिया के स्टूडियो में पहुंचकर मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना ने स्टूडियो का अवलोकन किया और उनके कार्य के प्रति बातचीत की।

उन्होंने अरुण गुलेरिया द्वारा इस कार्य के विस्तार एवं लोगों को इसके प्रति आकर्षित कर रोजगार प्राप्त करने के लिए दिए गए सुझावों पर गहनता से विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव ने फोरलेन में पर्यटकों को इस कार्य के प्रति आकर्षण पैदा करने और पर्यटन गतिविधियों में इसे जोड़ने के लिए अरुण द्वारा दिए गए सुझावों के संबंध में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक से चर्चा करने को कहा।

उन्होंने उपायुक्त को अरुण गुलेरिया की हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव के परिवारजनों में कुंभ कारी कला के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी झंडुता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!