Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मरूं गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!