Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला उना की पंडोगा चौकी के अन्तर्गत गांव भदसाली के एक शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी बहू ने उसके साथ व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आज सुबह रविवार करीब 8.30 बजे मेरी बहू (काल्पनिक नाम- सरोज) ने अपने बेटे को मारने का प्रयास किया तो मैंने अपनी बहू को ऐसा करने से मना किया तो वह मेरे साथ बहसबाजी करने लग पड़ी।

जिस पर मैं कमरे से बाहर निकल कर खेतों की तरफ जाने लगा तो मेरी बहू एकदम से भाग कर आई और मेरा रास्ता रोक कर मेरे साथ बहसबाजी करने लग पड़ी।

मैं फिर वहाँ से साईड़ होते हुए आगे निकल गया परन्तु मेरी बहू ने मुझे पशुओं के वाड़े के पास दोवारा रोककर एक लकड़ी की छड़ी से मुझे मारने लगी इसी बीच मेरी पत्नी खेतों से वापिस आई और हम दोनों के बीच खड़ी हो गई।

मेरी पत्नी ने मेरी बहू से कहा कि तुम क्या कर रही हो यह तुम्हारा रिश्ते में ससुर लगता है। परन्तु मेरी बहू ने हाथ में पकड़ी हुई छड़ी से मुझे मारा जिससे मेरे नाक के पास चोट आई।

परन्तु मेरी पत्नी जो हम दोनों के बीच खड़ी थी जो मुझे मेरी बहू से बचा रही थी की बचाते- बचाते वांये हाथ में चोट आई है।

पुलिस ने सास ससुर दोनों का मेडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!