कुल्लू टूडे
सोलन
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 7 मई तथा 8 मई, 2023 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।
संजय अवस्थी 7 मई, 2023 को दिन में 12.30 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे और एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव 8 मई, 2023 को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
