Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्थापना के बाद कांग्रेस पहले लिटमस टेस्ट में पास हुई है। अभी हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय पंचायत जिला परिषद या वार्ड सदस्य के चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत का होना कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की दूरगामी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कामों पर मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है, उससे जनता प्रभावित है। इसका सबूत नगर निगम का चुनाव के परिणाम में मिल गया है।

प्रदेश नेतृत्व के संयुक्त अभियान में कांग्रेस की नीतियां व कार्यक्रम, चाहे शिमला नगर निगम की बात या फिर कोई और जगह कांग्रेस का जितना सरकार पर विश्वास बनने के कारण मुख्यमंत्री का जमीन से जुड़ना संगठन की ताकत के बलबूते हुई जीत सरकार शिमला के एमसी चुनाव में जो वायदे किए उन्हें पूर्ण करेगी सरकार मुख्यमंत्री दस गारंटियो के ऊपर भी काम कर रही है।

ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा बजरंग दल हो या फिर कोई अन्य संगठन धर्म पर आधारित राजनीति नही करने दी जाएगी। कोई संगठन किसी भी धर्म की एक्टिविटी को बढ़ावा देगा तो कांग्रेस सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारा राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष है।

सभी धर्मों का सम्मान करती है। लव जिहाद और अन्य कुकृति के लिए कोई जगह नही है। देवी – देवताओं के नाम पर राजनीति नही होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!