Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।

इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 8 मई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, 9 को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ और 10 मई को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16000 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल बद्दी, परमाणु तथा चंडीगढ़ रहेगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!