Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा है कि एम्स बिलासपुर में फ़िज़िकल और सर्विलेंस मुहैया करवाने वाली कम्पनी अपनी मनमानी से कार्य कर रही है। इस कम्पनी को एम्स की व्यवस्था को सुचारू चलाने के आउटसोर्स किया गया है।

यह कंपनी वहां पर कार्यरत अपने कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अपने चहेतों को कभी उच्च वेतन व उच्च पद देती है।

जबकि कार्यकुशलता में दक्ष कर्मचारियों को उनके पद से हटा कर निम्न पदों पर रख कर उनका वेतन काट कर अपमानित कर रही है। इस विषय पर एम्स के प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। इस कम्पनी की दादागिरी केंद्र सरकार में बैठे राजनेताओं के आशीर्वाद से फल-फूल रही है।

संसदीय प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय लोंगो के हकों को दरकिनार करके बाहरी क्षेत्र के लोंगो पदोन्नति देकर काबिल लोगो को हाशिए पर किया जा रहा है। इसमें इस निजी कम्पनी के कर्मचारियों का इस्तेमाल एम्स प्रशासन ने कई महीनों तक डाटा ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में किया।

जबकि उनको इस बारे में न कोई अनुभव प्रमाण पत्र तक नहीं दिया गया। बाद में इनको उसी निजी कम्पनी में भेज दिया के अधीन कर दिया गया। इस बेईमानी के लिए एम्स प्रशासन भी जिम्मेदार है और अन्य जगहों से इन पदों को भर दिया गया।

एम्स में जो कम्पनी हाउस कीपिंग का काम कर रही है वह भी आउटसोर्सिंग के आधार पर रखी गई है। वह भी बाहरी राज्य से है, वह भी बाहरी राज्यों के लोंगो को रोजगार के लिए तरजीह दे रही है । स्थानीय लोंगो को हाशिए पर रखा जा रहा है।

यह सारी की सारी धांधलियां एम्स बिलासपुर में केंद्र सरकार में बैठे बड़े नेताओं के कहने पर हो रही है। स्थानीय लोगों का शोषण इन निजी कम्पनियों और एम्स प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!