Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिन हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड का लोगो ‘हिम-क्राफ्ट’ जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हिम-क्राफ्ट’ नाम से यह नया लोगो हिमाचली हथकरघा और शिल्प के नए ब्रांड के रूप में उभरेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के अधिक अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र व्यवसाय से जुड़े हजारों कारीगरों के परिवारों को आजीविका के साधन प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचली शिल्प की स्थानीय और विश्व स्तर पर अत्याधिक मांग है।

उन्होंने प्रदेश के कारीगरों और बुनकरों के सभी हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को मजबूत करने तथा इनकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

उद्योग मंत्री, हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में धर्मशाला में आयोजित जी-20 सम्मेलन में प्रतिनिधियों को हिमाचली शिल्प पर आधारित उत्पाद भेंट किए गए और सभी प्रतिनिधियों ने इन हस्तनिर्मित उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!