Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

उन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की स्पेशल इनवेस्टीगेशन यूनिट ने 2 युवकों को 5.29 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन के दिशानिर्देशानुसार जिला ऊना पुलिस लगातार नशे के व्येपारियो पर नजर रखे हुये है।

इसी कडी मे दिनांक बीते दिन जिला पुलिस ऊना की स्पेशल इनवेस्टीगेशन यूनिट ने दौराने घालूवाल के पंडोगा मे नाकावंदी दो बाईक सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बीते दिन बुधवार को एसआईयू की टीम पंडोगा मे गश्त पर थी। गश्त के दौरान होशियारपुर साईड से बाईक पर आ रहे दो युवकों को पूछताछ पर रोका व जिन्होंने पुलिस को देख अपनी जेब से एक पॉलिथीन पाउच निकालकर फेंका।

उस पॉलिथीन पाउच को पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में चेक किया गया तो 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा चिट्टे संग पकड़े गए इन युवकों के नाम संजीव कुमार पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव भदसाली तह0 हरोली जिला ऊना हि0प्र0 व उम्र 37 साल तथा कर्ण जसवाल पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव घालूवाल तह0 हरोली जिला ऊना हि0प्र0 व उम्र 31 साल पाये गये है।

हरोली पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेषण शुरू कर दिया है वह इस मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों को आगाह किया है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

पुलिस आज दोनो को कोर्ट मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!