Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिम कला संगम 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्राथमिक पाठशाला मलोण में पहली बार राज्य स्तरीय वैशाखी उत्सव एवं सोलह संस्कार तथा लोकगीत संस्कार गीतों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

संगम के प्रधान सतपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। आयोजन में ग्राम पंचायत मलोण खास एवं क्यार कनैता का भी सहयोग रहेगा।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर और सोलन जिला के 35 महिला मंडल और सांस्कृतिक दल इस आयोजन में भाग लेंगे।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले त्योहार और पकवानों का नई पीढ़ी के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

इस आयोजन में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कार्यालय और सोलन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महिला मंडल मलोण खास, महिला मंडल जोभी तथा स्थानीय जनता का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से आरंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे।

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को इस उत्सव का उद्घाटन ग्राम पंचायत मलोण खास की प्रधान गोदावरी देवी करेंगी।

14 अप्रैल को क्यार कनैता पंचायत के प्रधान रघुराम पराशर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश इंटक के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा करेंगे।

16 अप्रैल को मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार संजय अवस्थी मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे और कलाकारों तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।

हिम कला संगम ने सभी से आग्रह किया है कि वह इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!