कुल्लू टूडे/युवराज
रायसन, कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 9 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम बीते दिन कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायसन में निर्माणाधीन पुल के पास गश्त पर थी।
इसी दौरान एक युवक पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। जिस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाश ली तो उसके पास 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पुलिस नेरोपि को गिरफ्तार करसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज लिया है।
आरोपी की पहचान विनोद पुत्र वीर सिंह उम्र 28 साल निवासी गांव व डाकखाना ब्रान्ग तहसील धर्मपुर जिला मंडी के तौर पर हुई है।
साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टोरलेन्स अभियान में पुलिस का सहयोग करें। ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में डूबने से बचाया जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति किसी भी तरह का नशा करता या बेचता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी तरह का नशा करने और नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
