Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

पांगी छात्र एसोसिएशन द्वारा प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लाहौल स्पीति के विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रवि ठाकुर ने शिरकत की और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने अपने संबोधन में जहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा मनवाने का आग्रह किया,वहीं विद्यार्थी जीवन में खेलों का क्या मत है इस पर भी प्रकाश डाला।

विधायक रवि ठाकुर ने इस दौरान पांगी छात्र एसोसिएशन को 21000 रुपए की नगद राशि भी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य है और बात अगर हिमाचल सरकार की की जाए तो प्रदेश में सुखविंदर ठाकुर की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बेहतरीन कार्य कर रही है।

खासकर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति व अन्य क्षेत्रों में भी शिक्षण संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

लाहौल स्पीति में छात्रों को अब बेहतर इंटरनेट की सुविधा ऑनलाइन स्टडी करने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। यही नहीं स्मार्ट स्कूल घाटी में खोले जा रहे हैं।

इसके अलावा जल्द ही स्पीति में छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेज की व्यवस्था भी करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!