Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आज यहां बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री से परिधि गृह बिलासपुर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की तथा जन समस्याएं सुनी।

न्यू पेंशन योजना के एक प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री का बिलासपुर आगमन पर स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, बीरू राम किशोर, बाबू राम गौतम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, विवेक कुमार, उपायुक्त बिलासपुर एवं एसपी बिलासपुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!