Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों से किए गए वादों को पूर्ण करने के लिए हम वचनबद्ध है, समयबद्ध रूप से 10 गारंटियों को पूर्ण किया जायेगा। यह बात आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य स्तरीय नलवाडी मेले के समापन अवसर पर अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने आज से पहले जो वादे किए थे उन्हे पूर्ण कर के दिखाया है। और जो वादे किए है उन्हे भी पूर्ण कर के दिखाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक पहला फैसला प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने का है। जिस से हर एक कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे का सहारा मिल गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर अनेकों ऐतिहासिक जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए है। प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को प्रदेश सरकार ने गोद लिया है जिस से उनका सारा व्यय सरकार अदा करेंगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने अपना बजट पेश किया है जिसमें मछली पालन के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा। इस अनुदान से बिलासपुर क्षेत्र के लोगो एवं नौजवानों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए हम सब को एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि प्रदेश को हम नई ऊंचाइयों पर स्थापित कर सके।

उन्होंने कहा कि मेले, त्यौहार एवं उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के घोतक है।

उन्होंने 136 वर्ष पुराना इतिहास को संजोए रखे हुए ऐतिहासिक नलवाड़ी मेला बिलासपुर की सभी को बधाई दी तथा आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक राजेश धर्माणी, त्रिलोक जामवाल, पूर्व विधायक राम लाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, बाबू राम गौतम, के के कौशल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, विवेक कुमार, उपायुक्त बिलासपुर एवं एसपी बिलासपुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!