कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इस बार मिस कहलूर सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कहलूर की बेटियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विभिन्न राउंड में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता के अंतिम
दौर में दस प्रतिभागियों ने अपनी जगह बनाई।
अनुभवी निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार नगर के मुख्य बाजार की रहने वाली सृष्टि कालिया ने मिस कहलूर-2023 के खिताब को अपने नाम किया।
स्थानीय कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा सृष्टि कालिया ने इस खिताब को पाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।
कुशल अदाकारा सृष्टि रंगमंच की मंझी हुई कलाकार है।
सृष्टि के पिता प्रदीप कालिया जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हाॅकी कोच हैं जबकि माता ऊषा रानी शिक्षिका है। इससे पहले भी सृष्टि व्यास उत्सव-2019 में मिस व्यास
का खिबात जीत चुकी है।
कला के क्षेत्र में अत्यधिक रूचि इन्हें अपने पिता
प्रदीप कालिया से विरासत में मिली है। गौरतलब है कि बिलासपुर के नलवाड़ी मेले
में इस इवेंट को पहली बार आर्गेनाइज किया गया।
प्रथम स्थान पर रहने वाली
सृष्टि कालिया को इनाम के रूप में 21 हजार रूपए नकद राशि व क्राॅउन मिला
है। अपनी उपलब्धि से खुश सृष्टि ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को दिया है।
